inshorts

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शत्रुघ्न सिन्हा 'आप' के लिए करेंगे प्रचार: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर और तृणमूल कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'आप' लिए प्रचार कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, वह 1 और 2 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली, मुख्यमंत्री आतिशी के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र जंगपुरा में चुनाव प्रचार करेंगे।