दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक अनिल झा रविवार को 'आप' में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। झा ने कहा, "मेरा सौभाग्य है...पूर्वांचल के लोगों के लिए, पिछड़े और दलितों के लिए केजरीवाल ने दिल्ली में जो सामाजिक न्याय का ताना-बाना बुना, उसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूं।"