दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद 'आप' के नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। गौरतलब है, कुल 70 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सर्वाधिक 48 सीटें अपने नाम की थी।