दिल्ली व बंगाल की सरकारें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा से जुड़ नहीं रही हैं: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा का दूसरा फेज़ लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली व पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष के बुज़ुर्गों से क्षमा मांगता हूं कि मैं उनकी सेवा नहीं कर पाऊंगा।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली व पश्चिम बंगाल की सरकारें इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़ नहीं रही हैं।"