बिलियनेयर हर्ष गोयनका ने बड़े शहरों के लोगों की परेशानियों पर मज़ेेदार टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, "दिल्ली में लोग सोचते हैं कि आज कौन-सी कार निकालें...दुबई वाले सोचते हैं किस पत्नी के साथ जाएं...कैलिफोर्निया में लोग सोचते हैं कि किसकी पत्नी के साथ जाएं...मुंबई वाले सोचते हैं कौन-सा रास्ता लें।" उन्होंने कहा, "अलग-अलग शहर, अलग-अलग समस्याएं...लेकिन संघर्ष एक जैसा।"