दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ाई गई
दिल्ली शराब नीति से जुड़े एक मामले में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने 'आप' नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने इस मामले में बीआरएस नेता के कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लिया और उन्हें 26 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया।