inshorts

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने AQI को बताया 'टेंपरेचर', AAP बोली- लोग हंसे क्यों नहीं?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक कार्यक्रम में यह कहने पर विवादों में हैं कि "एक्यूआई एक तापमान है जिसे किसी भी उपकरण से मापा जा सकता है।" आप नेता सौरभ भारद्वाज ने तंज किया, "लोग हंसे क्यों नहीं?" जबकि वकील प्रशांत भूषण ने कहा, "इन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।" सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियों की आलोचना हो रही है।