inshorts

दिल्ली सरकार का एलान, जनता के लिए खोला जाएगा 'केजरीवाल का शीशमहल'

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने ऐलान किया है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास रहा विवादित 'शीशमहल' जल्द आम जनता के लिए खोला जाएगा। पहले देश की मीडिया को इसका दौरा कराया जाएगा। इसके बाद अगले हफ्ते से आम लोग टिकट/रिज़र्वेशन के जरिए इसे देख सकेंगे। वर्मा ने कहा कि जनता खुद इसकी भव्यता देख पाएगी।