दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण 19 या 20 फरवरी को होने की है संभावना: बीजेपी नेता
पीटीआई ने बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा के हवाले से बताया है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होने की संभावना है। वहीं, बीजेपी विधायक दल की बैठक 17-18 फरवरी को होने की संभावना है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की यात्रा के बाद शुक्रवार रात दिल्ली पहुंचे हैं।