दिल्ली सरकार बंद करने जा रही है 250 मोहल्ला क्लीनिक, स्वास्थ्य मंत्री ने बताई वजह

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया है कि आम आदमी पार्टी के 250 मोहल्ला क्लीनिक जो केवल कागज़ों पर चल रहे थे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया, "इनका हर महीने ₹20,000 से ₹25,000 किराया भुगतान किया जाता है और मुफ्त बिजली सप्लाई की जाती है इसलिए मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं।"