दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या राय के नाम व तस्वीरों के अनाधिकृत इस्तेमाल पर लगाई रोक
एआई से ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के एडल्ट कंटेंट बनाए जाने की खबरों के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐश्वर्या के नाम व तस्वीरों के अनाधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। बकौल हाईकोर्ट, ऐश्वर्या के नाम व तस्वीरों के अनाधिकृत इस्तेमाल से ना सिर्फ उन्हें आर्थिक नुकसान होता है बल्कि उनकी गरिमा, प्रतिष्ठा और साख को भी ठेस पहुंचती है।