दिलजीत के गुजरात कॉन्सर्ट में पहुंचे कार्तिक, दोनों ने गाया 'भूल भुलैया 3' का गाना
ऐक्टर कार्तिक आर्यन रविवार को गुजरात (अहमदाबाद) के गांधीनगर में सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचे। इस दौरान दिलजीत ने कार्तिक को 'भाई' कहकर उनका स्टेज पर स्वागत किया और दोनों ने फिल्म 'भूल भुलैया 3' का गाना 'हरे कृष्णा हरे राम' भी गाया। यह गाना दिलजीत दोसांझ, पिटबुल, प्रीतम, ध्रुव योगी और नीरज श्रीधर ने गाया था।