गायक दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल में मुंबई के मेयर कार्यालय और अभिनेता अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित घर को भी निशाना बनाने की बात कही गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तलाशी के दौरान अब तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।