inshorts

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'पंजाब 95' की रिलीज़ टली

पंजाबी सिंगर और ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म 'पंजाब 95' की रिलीज़ टाल दी गई है। दिलजीत ने लिखा, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि फिल्म पंजाब 95 अब 7 फरवरी को रिलीज़ नहीं होगी। कुछ परिस्थितियां हमारे नियंत्रण से बाहर हैं।"