दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' की क्या है कहानी जिसे अब OTT से हटा लिया गया है?
ओटीटी प्लैटफॉर्म Zee5 से हटाई गई फिल्म 'सतलुज' में दिलजीत दोसांझ ने पंजाब के दिवंगत मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभाया है। पंजाब में खालिस्तानी उग्रवाद के दौर में खालरा ने कम से कम 3,000 लावारिश लाशों का पता लगाया था। उनका दावा था कि 1985-1995 तक पंजाब की पुलिस ने 25,000 युवाओं को लापता कर दिया था।