दिलजीत दोसांझ के बाद वरुण धवन ने भी छोड़ी बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री 2': रिपोर्ट्स
'मिड डे' के मुताबिक, सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के बाद वरुण धवन ने भी बोनी कपूर की फिल्म 'नो एंट्री 2' छोड़ दी है। वरुण ने यह कदम अपने बाकी प्रोजेक्ट्स की डेट्स क्लैश होने की वजह से उठाया लेकिन मेकर्स या ऐक्टर की इसपर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है। वहीं, अर्जुन कपूर अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं।