दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली ज़िम्मेदारी; यौन शोषण का ज़िक्र
करनाल (हरियाणा) में ऐक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर गुरप्रताप कांग के घर पर फायरिंग का दावा किया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि हमलावरों ने 2 गोलियां चलाईं। इसकी ज़िम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली और कहा कि दिलजीत की टीम से जुड़ा एक व्यक्ति लड़कियों का शोषण करता है और आगे सुधार नहीं किया तो शरीर से आत्मा छुड़वा देंगे।