भारत के कई शहरों में अपने कॉन्सर्ट में गानों को लेकर उपजे विवाद के बीच अभिनेता-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने 'पुष्पा' स्टाइल में आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने 'पुष्पा' फिल्म का डायलॉग 'झुकेगा नहीं साला' बोलते हुए कहा, "अब साला झुकेगा नहीं...तो क्या जीजा झुक जाएगा?" दरअसल, कई लोगों ने शराब आधारित गानों को लेकर दिलजीत की आलोचना की है।