गायक दिलजीत दोसांझ गुजरात के गिरनार पर्वत पर पहुंचे, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई कर हनुमान मंदिर में पूजा की। सोशल मीडिया पर यात्रा की झलकियां साझा करते हुए उन्होंने गिरनार के 6.6 करोड़ साल पुराने इतिहास का जिक्र किया। इस दौरान बैकग्राउंड में बज रही हनुमान चालीसा ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया था।