दिलजीत दोसांझ ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर तो बौखलाए खालिस्तानी संगठन ने दे डाली धमकी
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में गायक दिलजीत दोसांझ के शो को बंद कराने की धमकी दी है। एक बयान में एसएफजे ने कहा कि दोसांझ ने 'केबीसी-17' शो में अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छूकर '1984 सिख नरसंहार के हर पीड़ित, हर विधवा और हर अनाथ का अपमान किया'।