दिलजीत दोसांझ ने जर्मनी में कॉन्सर्ट रोककर रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि
सिंगर व ऐक्टर दिलजीत दोसांझ ने बुधवार को उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर जर्मनी में अपने कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आज उनका नाम लेना ज़रूरी है क्योंकि...मैंने उनके बारे में जो कुछ भी सुना-पढ़ा है, मैंने उन्हें कभी किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलते नहीं देखा।"