सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ 27वें लैटिन ग्रैमी अवॉर्ड्स में लाइव प्रस्तुति देने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। 12 नवंबर को लास वेगस (अमेरिका) के MGM ग्रैंड गार्डन एरिना में उन्होंने डैडी यांकी के साथ 'पोकिटो' परफॉर्म किया, जिसमें पंजाबी और लैटिन म्यूज़िक का संगम था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।