inshorts

दिलजीत ने अहमदाबाद कॉन्सर्ट में अपने गानों पर लगी रोक पर उठाए सवाल, कहा- कोल्डप्ले गाए तो दिक्कत नहीं

दिलजीत दोसांझ ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अपने गानों पर लगाई गई पाबंदियों पर तंज़ कसा है। उन्होंने अहमदाबाद में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट को लेकर कहा, "जब कोल्डप्ले गाता है 'आई एम फीलिंग ड्रंक एंड हाई' तो किसी को दिक्कत नहीं होती...लेकिन दिलजीत ऐसा करता है तो दिक्कत हो जाती है। ये डबल स्टैंडर्ड क्यों?"