गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के पेरिस कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने उनकी ओर फोन फेंक दिया जिसका वीडियो सामने आया है। इसके बाद दिलजीत ने फोन लौटाते हुए कहा, "अपना फोन सुरक्षित रखो पाजी...आई लव यू टू लेकिन फोन क्यों खराब करना।" इसके बाद उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर उस फैन को दी और उनकी यह प्रतिक्रिया वायरल हो गई है।