दिलजीत दोसांझ ने ग्रैमी अवॉर्ड्स में जीता दिल, विदेशी सिंगर डैडी यांकी की मां के छुए पैर

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने लैटिन ग्रैमीज़ 2026 में सिंगर डैडी यांकी के साथ पंजाबी-स्पेनिश गाने 'पोकिटो' पर परफॉर्म किया। इवेंट में दिलजीत ने यांकी की मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वहीं, यांकी ने दिलजीत को 'ग्रेट गाइ' बताया। दिलजीत ने पंजाबी के लैटिन ग्रैमीज़ तक पहुंचाने पर खुशी जताई है।