देवी-देवताओं से खिलवाड़ के कारण फ्लॉप हो रही हैं अक्षय कुमार की फिल्में: मुकेश खन्ना
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने ऐक्टर अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों के फ्लॉप होने को लेकर कहा है, "कभी-कभी कुछ सूरज ऐसे दिखते हैं जिनका अस्त होना मुमकिन नहीं लगता लेकिन हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हर चीज़ मुमकिन है।" उन्होंने कहा कि ‘गुटखे के ऐड और देवी-देवताओं से खिलवाड़ करने’ के कारण अक्षय कुमार की फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।