दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' होगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा व अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी हैं। वहीं, दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। गौरतलब है, अभिनेता का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।