दिवंगत अभिनेत्री निम्मी के केयरटेकर ने उनकी FD से ₹1.77 करोड़ निकाले, फ्लैट हड़पने का किया प्रयास

दिवंगत अभिनेत्री निम्मी के केयरटेकर असरार शेख के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि उसने निम्मी की ₹1.77 करोड़ की FD का गबन किया, उनकी कार को कबाड़ में बेच दिया और सांताक्रूज (पश्चिम) में उनके दो फ्लैटों पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। आरोपी ने कथित तौर पर 2020 में निम्मी की मौत के बाद ऐसा किया।