दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ओमप्रकाश सिंह बने हरियाणा में नए DGP
हरियाणा सरकार ने ओमप्रकाश सिंह को राज्य का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। एडीजीपी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में 'फंसे' डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद यह आदेश जारी हुआ है। गौरतलब है, ओमप्रकाश दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत के जीजा हैं और मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहने वाले हैं।