दिव्यांग मां-बाप का बेटा बना DUSU प्रेसिडेंट कैंडिडेट, जानें यश डबास-विजय शंकर मीणा का बैकग्राउंड
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में एबीवीपी के यश डबास और एनएसयूआई के विजय शंकर मीणा आमने-सामने हैं। यश, कंझावला (दिल्ली) के रहने वाले हैं और उनकी मां टीचर हैं। वहीं, मीणा आमेर (राजस्थान) के रहने वाले हैं और किसान परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता दोनों दिव्यांग हैं। पिता खेती जबकि मां सिलाई-कढ़ाई का काम करती हैं।