दिव्यकीर्ति के बयान पर भड़के 'ऐनिमल' के डायरेक्टर, कहा- फिल्म बनाना IAS बनने से ज़्यादा मुश्किल
फिल्म 'ऐनिमल' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि 'ऐनिमल' जैसी फिल्में नहीं बननी चाहिए। वांगा ने कहा, "आईएएस की परीक्षा क्रैक करने के लिए सीमित किताबें हैं...लेकिन फिल्ममेकिंग के लिए कोई पाठ्यक्रम नहीं है, न कोई शिक्षक है जो आपको फिल्ममेकर या राइटर बना सके।"