दिवाली की सफाई के दौरान महिला को घर में मिले ₹500-1000 के पुराने नोट; वीडियो हुआ वायरल
दिवाली की सफाई के दौरान एक महिला को अपने घर से पुराने नोट मिले हैं। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में महिला प्लास्टिक की थैली से ₹500 व ₹1000 के (2016 में बंद हो चुके) नोट निकालते दिख रही है। महिला ने बताया कि 8-साल पहले उसने पति से इन नोटों को छिपाया था और खुद इसके बारे में भूल गई।