दिवाली कार्यक्रम का नाम 'जश्न-ए-रोशनी' रखने पर गिरिराज सिंह ने की IIT कानपुर की आलोचना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आईआईटी कानपुर के इंटरनैशनल रिलेशन विंग के दीपावली इनविटेशन कार्ड पर 'जश्न-ए-रोशनी' लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने X पर कहा है, "सनातन के पर्व का इस्लामीकरण न करें। यह दीपोत्सव है, दीपोत्सव ही रहेगा।" उन्होंने कहा कि हिंदू त्योहार और धर्म के साथ छेड़छाड़ करने का मतलब है कि यह जिहादी छेड़छाड़ है।

Load More