दिवाली पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जेल में बंद बेटे चैतन्य बघेल से मिलने नहीं दिए जाने पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "जेलों में ईद, दिवाली-होली जैसे त्योहारों पर भी कैदियों को अपने रिश्तेदारों से मिलने की अनुमति होती है...लेकिन मुझे बेटे से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है...यह नीच स्तर तक गिरने जैसा है।"