दिवाली बोनस मिल गया?; एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इसका इस्‍तेमाल

स्क्रिपबॉक्स के संस्थापक और सीईओ अतुल सिंघल ने बोनस का 50% त्योहारों और जीवनशैली पर खर्च करने और 50% म्यूचुअल फंड, सेवानिवृत्ति या कर्ज चुकाने जैसे दीर्घकालिक लक्ष्यों में इस्तेमाल करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "ज़्यादा ज़िम्मेदारियों वाले परिवार 30-30-40 फॉर्मूला (30% ज़रूरतों के लिए, 30% इच्छाओं के लिए और 40% वेल्थ के लिए) अपनाएं।"