दिवाली से पहले बिहार सरकार का तोहफा, राज्यकर्मियों का बढ़ाया महंगाई भत्ता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में प्रदेश के सरकारी कर्मियों व पेंशनभोगियों का 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता/राहत 55% से बढ़ाकर 58% करने का फैसला किया गया। पहली-8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की स्कॉलरशिप राशि दोगुनी करने का भी फैसला किया गया।