कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
शिवसेना नेता और सांसद मिलिंद देवरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई विमान के ओमानी को-पायलट द्वारा चाकू से हमले के बावजूद मच्छार ने असाधारण हिम्मत और सूझबूझ से विमान में सवार सभी यात्रियों की जान बचाने में मदद की है।