दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ा 5वां आरोपी
बरेली (यूपी) में ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग के मामले में पांचवें आरोपी को पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। बरेली के शाही थानाक्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। बकौल पुलिस, आरोपी ने पाटनी के घर की रेकी की थी।