ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली (यूपी) वाले घर पर फायरिंग के मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार को पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, दोनों शूटर्स को सोशल मीडिया के ज़रिए गैंग में शामिल किया गया था। गौरतलब है, इस मामले में शामिल शूटर्स अरुण और रविंद्र गाज़ियाबाद में हुए एनकाउंटर में मारे गए थे।