दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने यूपी में खंडहर से बच्ची को किया रेस्क्यू, कहा- 'कब तक चलेगा यह सब?'

बरेली (यूपी) में अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन व पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी ने एक बच्ची को रेस्क्यू किया है जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वह कहती दिखीं, "कोई बच्ची को हमारे घर के पीछे खंडहर है, वहां छोड़ गया।" खुशबू ने कहा, "देश में बेटियों को बचाएं, कब तक चलेगा यह सब?"