inshorts

दिशा पाटनी के यूपी वाले घर पर फायरिंग करने वाले 2 हमलावर एनकाउंटर में किए गए ढेर

ऐक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली (उत्तर प्रदेश) वाले घर पर फायरिंग करने वाले 2 बदमाशों को यूपी एसटीएफ ने बुधवार को गाज़ियाबाद में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मृतकों की पहचान रविंदा उर्फ ​​कुल्लू और अरुण के रूप में हुई है। एसटीएफ ने बताया कि दोनों आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के ऐक्टिव मेंबर थे।