ऐक्टर अजय देवगन व अक्षय कुमार ने एक पत्रकार सम्मेलन में राजनीति पर बात की है। अजय से 'ऐक्टर्स राजनीति पर बोलने से बचते हैं?' सवाल पूछा गया जिसपर उन्होंने कहा, "हम किसी के गलत काम पर बात नहीं करते क्योंकि देश अभी इसके लिए तैयार नहीं है।" वहीं, अक्षय ने कहा, "अच्छे काम की हम खुलकर बात करते हैं।"