inshorts

देश के 2% पानी के सैंपल दूषित, बंगाल की हालत सबसे खराब

जल जीवन मिशन पोर्टल के अनुसार, FY2026-27 में 21 नवंबर तक देशभर में पानी के 45.16 लाख सैंपल की जांच में 82,180 (1.82%) दूषित पाए गए। इसमें पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 18.35% और केरल में 9.30% सैंपल दूषित मिले। महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में भी स्थिति चिंताजनक है। देशभर में पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए 2,882 लैब ऐक्टिव हैं।