देश के 42 दिनों के त्योहारी सीज़न में हर 2 सेकंड में बिकी एक कार: रिपोर्ट

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, नवरात्रि-दिवाली के 42 दिनों के त्योहारी सीज़न में हर दो सेकंड में एक कार व हर सेकंड एक टू-व्हीलर खरीदा गया। इस दौरान लगभग 7,67,000 पैसेंजर व्हीकल (औसतन 18,261 यूनिट/दिन) और 40.5 लाख टू-व्हीलर्स (औसतन 96,500 यूनिट/दिन) बिके। बकौल रिपोर्ट, इस दौरान पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सालाना 23% व टू-व्हीलर्स में 22% की ग्रोथ दिखी।