असदुद्दीन ओवैसी के 'एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी प्रधानमंत्री बनेगी' बयान के बीच राहुल गांधी का पुराना वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने कहा था, "देश में यह मायने नहीं रखता कि आप किस धर्म-समुदाय से हैं। बात सिर्फ इतनी है कि आपमें क्षमता कितनी है। अगर कोई मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा तो...इसलिए बनेगा कि वह योग्य है...ना कि मुस्लिम है।"