एसबीआई ने अपनी इकनॉमिक रिसर्च रिपोर्ट में सुझाव दिया है कि भारत को अब एक संपूर्ण राष्ट्रीय गोल्ड पॉलिसी की ज़रूरत है जिसमें सोने की भूमिका (कमोडिटी/मुद्रा) स्पष्ट हो। बकौल रिपोर्ट, वर्तमान नीति सिर्फ मांग घटाने पर केंद्रित है लेकिन अब भारत को एक ऐसी नीति बनानी चाहिए जो गोल्ड प्रोडक्शन, रीसाइक्लिंग और गोल्ड मॉनेटाइज़ेशन को बढ़ावा दे सके।