देश का नौजवान भविष्य बनाने के लिए पक्की नौकरी चाहता है: बजट 2024 पर अखिलेश यादव
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट-2024 को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है, "10 साल में जो बेरोज़गारी बढ़ी है उसे कैसे कम करेंगे वो भी आधी-अधूरी नौकरी से?" उन्होंने कहा, "आप 1-2 साल की ट्रेनिंग करवाकर रोज़गार का सपना दिखा रहे हैं। देश का नौजवान अपना भविष्य बनाने के लिए पक्की नौकरी चाहता है।"