देश की पहली LGBTQ+ सांसद के तौर पर मेनका गुरुस्वामी ने ली शपथ

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने सोमवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ वह देश की पहली LGBTQ+ सांसद बन गई हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की रूलिंग पार्टी टीएमसी के उम्मीदवार के तौर पर वह राज्यसभा पहुंची हैं। वहीं, मेनका गुरुस्वामी राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई थीं।

Load More