देश की पहली वोट चोरी नेहरू ने की थी: लोकसभा में अमित शाह

लोकसभा में एसआईआर पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "देश में पहली वोट चोरी (पूर्व प्राधनमंत्री जवाहरलाल) नेहरू ने की थी।" शाह ने कहा, "आज़ादी के बाद प्रधानमंत्री कौन होगा इसके लिए वोटिंग हुई...सरदार पटेल को 28, नेहरू को 2 वोट मिले...लेकिन नेहरू प्रधानमंत्री बन गए।"