देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हरियाणा में चुनाव जीतने के बाद किया रोड शो
देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतने के बाद रोड शो किया जिसका वीडियो सामने आया है। रोड शो में सावित्री जिंदल के बेटे व बीजेपी सांसद नवीन जिंदल भी उनके साथ नज़र आए। सावित्री जिंदल ने चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 18,941 वोटों से हराया है।